झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन

0
Advertisements

रांची / दिल्ली :-  झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का शुक्रवार रात नई दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके बेटे ने और झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने उनके निधन की पुष्टि की। दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में जब उन्होंने अंतिम सांस ली, तब उनका पूरा परिवार मौजूद था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया जाता है कि रामदास सोरेन पिछले कई दिनों से ब्रेन डेड थे और उनका शरीर भी काम करना लगभग बंद कर चुका था। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अपने घोड़ा बांधा स्थित आवास में वे गिर पड़े थे, जिससे उनका ब्रेन हेमरेज हो गया था।

गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जमशेदपुर से एयरलिफ्ट कर नई दिल्ली ले जाया गया, जहां अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अस्पताल ने भी उनके निधन की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि शनिवार को उनका पार्थिव शरीर लाया जाएगा।

About The Author

See also  छठ घाटों पर मोबाइल चोरों और पॉकेटमारों का आतंक, कई श्रद्धालुओं के फोन और पर्स गायब

Thanks for your Feedback!

You may have missed