आदित्यपुर में झारखंड भाजपा प्रभारी ने की चुनावी बैठक

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : झारखंड के भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने रविवार को आदित्यपुर में चुनावी बैठक की. बैठक में ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के अलावा भाजपा नेता सह झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा भी शामिल थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements


सरकार के ईशारे पर नाच रहे अधिकारी


अपने संबोधन में झारखंड भाजपा प्रभारी ने कहा कि राज्य सरकार के अधिकारी चुनाव पर्व पर सरकार के ईशारे पर नाच रहे हैं. कुल मिलाकर अधिकारी सरकार की ओर से चुनावी एजेंट बनकर काम कर रहे हैं. श्री वाजपेयी ने कहा कि भाजपा की ओर  से चुनावी गाइडलाइन का पालन करते हुए ही काम किया जाएगा. 
बैठक में भाजपा के झारखंड प्रदेश मंत्री सुबोध कुमार गुड्डू, जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा, जेबी तुबिद, लोकसभा चुनाव संयोजक विनोद श्रीवास्तव, गणेश माहली, सिमडेगा प्रभारी शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद थे.

See also  बीजेपी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत, बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Thanks for your Feedback!

You may have missed