खाड़ी देश में रहने वाले अखलाक के घर से 95 लाख का जेवर चोरी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । उलीडीह थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 13 बी निवासी मो. अखलाक खान के घर का ताला काटकर लाखों की चोरी की की गई है. घटना का खुलासा गुरुवार की सुबह तब हुआ जब अखलाक की आंख खुली. अलमारी टूटी हुई थी और सामान भी कमरे में बिखरे हुए थे. अलमीरा में रखे करीब 95 लाख के गहने और 6 हजार नकद रूपये गायब हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अखलाक पहले खाड़ी देश मे काम करते थे. तबीयत खराब होने से वह जमशेदपुर आकर रहने लगे. फिलहाल दो तल्ले मकान में वह अपनी पत्नी के साथ रहते हैं. उनके दो बेटे बाहर रहते हैं. अखलाक का कहना है कि रात आधी रात चोर गली से होते हुए बालकोनी में घुसा था. ग्रिल का ताला काटकर घर के निचले तल्ले में पहुंचा. दो कमरे में रखे गहने और नकद रुपये लेकर फरार हो गया. घटना के बाद इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई.पुलिस मामले की जांच कर रही है.

About The Author

See also  ब्राउन शुगर तस्करी में बड़ा खुलासा, 18 पुड़िया बेचने के बाद आरोपी गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed