मलियाबाग में जदयू प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

0
Advertisements
Advertisements

दावथ /रोहतास (चारो धाम मिश्रा):-मलियाबाग में जदयू कार्यालय पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का भव्य स्वागत किया। मलियाबाग पार्टी कार्यालय पर पहुंचते ही प्रखंड जदयू अध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने फूल माला एवं अंग वस्त्र भेंट कर प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के साथ ही उनके साथ आये प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा,जदयू के प्रदेश नेता अजीत सिंह,जदयू प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के नेत्री प्रीति पटेल, मानती मौर्या, जिला जदयू अध्यक्ष अजय कुशवाहा, अमरेश चौधरी को भेंट कर सम्मानित किया।प्रखंड अध्यक्षअशोक चौधरी ने बताया कि पटना से चलकर आरा भाया जगदीशपुर मलियाबाग होते बक्सर एक कार्यक्रम में जाने के क्रम में मलियाबाग जदयू कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष का महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया ।स्वागत के बाद प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महागठबंधन की सरकार स्थाई और विश्वसनीय है, केंद्र की मोदी सरकार हमारे गठबंधन को अंधेरे में रखकर जदयू कार्यकर्ताओं के साथ विश्वासघात कर रही थी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से महागठबंधन के नेता सुरेंद्र सिंह,प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रघुनाथ सिंह,महागठबंधन के नेताओं में सभाचंद चौधरी,वीरेंद्र सिंह धर्मराज सिंह ,संतोष सिंह,उपेंद्र यादव,मंतोष दुबे,मुकेश चौधरी,अखलाख अहमद, अशोक तिवारी, संजय यादव, विंध्याचल यादव, उमेश सिंह, हरेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया धनजी कुशवाहा, सत्येंद्र शर्मा, अजय चौधरी, हरेंद्र बेसहारा शिवजी यादव, जनार्दन सिंह सहित कई महागठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
See also  बिहार दिसंबर में मेगा वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए तैयार है, कल से विभिन्न शहरों में रोड शो होंगे...

Thanks for your Feedback!

You may have missed