एमपी नगीना बिल्डिंग में जन औषधि केंद्र का उद्घाटन, अर्जुन मुंडा ने सस्ती दवाओं की सुविधा की दी जानकारी



Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर मुख्य मार्ग पर स्थित एमपी नगीना बिल्डिंग में गुरुवार को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उद्घाटन किया. समारोहपूर्वक सम्पन्न हुए उद्घाटन कार्यक्रम में नगर निगम के मेयर संजय सरदार, पूर्व डिप्टी मेयर बॉबी सिंह, पूर्व नप उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, स्थानीय पार्षद नीतू शर्मा, अधिवक्ता ओम प्रकाश, एस के स्वाईन समेत मौजूद कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक विशेष मेडिकल स्टोर श्रृंखला है. यहाँ आम जनता को ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50% से 90% तक सस्ती उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाइयाँ (Generic Medicines) उपलब्ध कराई जाती है. सस्ती दवाएं और उत्पाद इन केंद्रों पर लगभग 2000+ दवाइयाँ, 300 से अधिक सर्जिकल उपकरण और ₹1 में सैनिटरी पैड मिलेंगे. जेनेरिक दवाइयाँ, फॉर्मूला और प्रभाव में ब्रांडेड दवाओं के बिल्कुल समान होती है. ये दवाइयाँ विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मानकों के अनुरूप सख्त प्रयोगशाला परीक्षण से गुजरती हैं. इसका उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को महंगी दवाओं के भारी आर्थिक बोझ से बचाना है. मौके पर केंद्र के संचालक मुकेश कुमार भगत, राजेश कुमार भगत मुन्ना, कांग्रेस के जिला प्रभारी सुरेश धारी, महिला नेत्री रितिका मुखी आदि मौजूद रहीं.



