जमशेदपुर: उपायुक्त की अध्यक्षता में भू-अर्जन व पथ निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा, एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर विभागों को निर्देश

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में भू-अर्जन और पथ निर्माण से संबंधित विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एडीसी भगीरथ प्रसाद, डीटीओ, उप नगर आयुक्त (जेएनएसी), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, संबंधित अंचल अधिकारी, एनएचएआई, पथ निर्माण विभाग, रेलवे और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बैठक के दौरान विशेष रूप से एनएचएआई की फोरलेन एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना (पारडीह काली मंदिर-डिमना चौक-बालिगुमा मार्ग) पर चर्चा हुई। इस परियोजना को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए यूटिलिटी शिफ्टिंग जैसे विद्युत तार, जलापूर्ति पाइपलाइन, गैस पाइपलाइन आदि के समन्वय को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

साथ ही, एफआरए (Forest Rights Act) से संबंधित विभागीय समन्वय पर भी जोर दिया गया ताकि जमीन अधिग्रहण एवं निर्माण कार्य में आ रही अड़चनों को शीघ्र दूर किया जा सके। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग मिलकर समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे परियोजना की गति में तेजी लाई जा सके और विकास कार्य समय पर पूर्ण हों।

About The Author

See also  MBBS छात्रों की पढ़ाई पर डिजिटल सख्ती, अब हर दिन होगी निगरानी

Thanks for your Feedback!

You may have missed