जमशेदपुर: रिश्वत मांगने के आरोप में कदमा थाना के दारोगा सुनील कुमार दास निलंबित, एसएसपी ने की त्वरित कार्रवाई

0
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा थाना में पदस्थापित दारोगा सुनील कुमार दास को एक महिला से दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज करने के एवज में एक लाख रुपये रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय द्वारा की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कदमा निवासी दुर्गा कुमारी ने जब थाने में दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, तो दारोगा द्वारा बार-बार बुलाकर रिश्वत मांगे जाने की बात सामने आई। इस संबंध में भाजपा नेता अंकित आनंद ने एसएसपी से शिकायत की थी। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष को जांच की जिम्मेदारी दी गई थी, जिनकी रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि के बाद एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दारोगा को निलंबित कर दिया।

यह कार्रवाई पुलिस विभाग में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति की स्पष्ट मिसाल है। मामले की आगे की जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर कड़ी सजा की संभावना जताई जा रही है।

About The Author

See also  डेढ़ साल बाद पीएचडी नामांकन का रास्ता साफ, लगभग 40 सीटों पर होगा प्रवेश

Thanks for your Feedback!

You may have missed