जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में 25 मार्च को होली की छुट्टी व 26 मार्च को एक दिन का ब्लॉक क्लोजर

0
Advertisements

टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में सोमवार 25 मार्च को होली की छुट्टी को दी गयी है प्लांट हेड रवींद्र कुलकर्णी के हस्ताक्षर से जारी सरकुलर में यह जानकारी साझा की गयी है। इसके अलावा होली के दूसरे दिन 26 मार्च मंगलवार को कंपनी ने एक दिन का ब्लॉक क्लोजर लिया है। कंपनी के वर्क आर्डर में आयी कमी को देखते हुए यह कार्रवाई की गयी है। ब्लॉक क्लोजर के दौरान कर्मचारियों को 50 फीसदी वेतन मिलेगा जबकि 50 फीसदी वेतन की कटौती हो जायेगी। जिन कर्मचारियों या अधिकारियों को ड्यूटी पर बुलाया जायेगा, उनको स्पेशल आदेश दिया जायेगा, जिसके आधार पर ड्यूटी करेंगे, लेकिन उसके बदले उनका एक दिन छुट्टी रहेगी। आपको बता दें कि फरवरी और मार्च माह में अब तक पांच दिनों का ब्लॉक क्लोजर कंपनी ले चुकी है। इसका असर कंपनियों के कर्मचारियों के वेतन पर पड़ रहा है। इसके अलावा आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  निक्को जुबली पार्क के कर्मचारियों को मिलेगा लगभग ₹31,500 बोनस, समझौते पर लगी मुहर

Thanks for your Feedback!

You may have missed