जमशेदपुर :बिष्टूपुर में स्कूटी चोरी व बागबेड़ा में चेन छिनतई में चार गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के बिष्टूपुर में स्कूटी चोरी और बागबेड़ा में हुए दो चेन छिनतई की घटनाओं में पुलिस टीम ने कुल 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने की चेन और चोरी की स्कूटी को भी बरामद कर लिया है. इसकी जानकारी ग्रामीण एसपी ने पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में शनिवार को दी. मौके पर डीएसपी अनिमेष गुप्ता और बागबेड़ा थानेदार केके झा भी थे. घटना में मनोरमा देवी व एक अन्य महिला से चेन छिनतई की गई थी. घटना में रामनगर का दुबराज किस्कू और लाल बिल्डिंग का सुखलाल मुंडा उर्फ पोपो मुंडा को गिरफ्तार किया गया है. इधर शहर की पुलिस टीम ने मोबाइल छिनतई करने के मामले में बिरसानगर का ऋषि दलाई और गौरव मुखी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. दोनों ने पूछताछ में बताया कि उनके साथ 4-5 सदस्यों का गैंग है. अभी दो लोग फरार है जिसकी गिरफ्तारी के  लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  94.60% अंक लाकर छात्रा ने रचा स्कूल इतिहास, टॉपर बनकर सबको किया गौरवान्वित

Thanks for your Feedback!

You may have missed