अयोध्या में होने वाली अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के लिए जमशेदपुर से प्रतिनिधिमंडल रवाना

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

अयोध्या: अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को अयोध्या में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए जमशेदपुर से संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को अयोध्या के लिए रवाना हुआ।

बैठक में संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी और विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस दौरान पिछले एक वर्ष में किए गए कार्यों की समीक्षा, संगठन के विस्तार, सामाजिक गतिविधियों को मजबूती देने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही वैश्य समाज से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा।

जमशेदपुर से बैठक में शामिल होने वाले प्रमुख सदस्यों में प्रदेश महामंत्री विकास गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, बृजनंदन गुप्ता, जिला महामंत्री अभिषेक बजाज, जय प्रकाश शर्मा, कामेश्वर प्रसाद सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि यह बैठक संगठन की दिशा और भविष्य की योजनाओं के लिए बेहद अहम है। बैठक के बाद सभी सदस्य अयोध्या में श्रीराम मंदिर के दर्शन भी करेंगे। प्रतिनिधिमंडल का जमशेदपुर लौटने का कार्यक्रम 21 दिसंबर को प्रस्तावित है।

इस राष्ट्रीय बैठक से वैश्य समाज की संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  झाड़ू-पोछा से मंत्री पद तक का सफर, कलिता माझी ने रचा इतिहास

Thanks for your Feedback!

You may have missed