केरला पब्लिक विद्यालय के प्रांगण में अलंकरण दिवस का हुआ आयोजन…

0
Advertisements

जमशेदपुर :- केरला पब्लिक विद्यालय के प्रांगण में अलंकरण दिवस का आयोजन किया गया।इस समारोह में मुख्य  व्यक्तियों तथा विद्यालय के निर्देशक  शरत्‌चन्द्रन, शैक्षणिक निदेशिका लक्ष्मी आर,प्रधानाध्यापिका शर्मिला मुखर्जी, मुख्याध्यापिका अलमेलु रविशंकर ने उपस्थित रहकर इसकी शोभा बढ़ाई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

 

उँचाइयों को छूने और सफलता के शिखर तक पहुँचने के लिए विद्यालय सदा छात्रों के बीच प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी की भावना जागरूक करने का प्रयास करता है। छात्रों मे जिम्मेदारी की भावना समाहित करने के साथ कर्तव्य की ओर प्रेरित करने के लिए अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया।समारोह का शुभारंभ विद्यार्थियों के परेड से हुआ, जिसका नेतृत्व छात्र नेता सौरभ राय ने किया। जतिन साहु एवं निर्विका मुर्मु को विद्यालय का अध्यक्ष चुना गया।

अदित्य भुसाल एवं नित्या कुमारी सिंह को विद्यालय का उपाध्यक्ष चुना गया। अन्य निर्वाचित कैबिनेट के सदस्य इस प्रकार हैं:-

सांस्कृतिक मंत्री – श्रेया कुमारी खेलमंत्री – अस्मित देहुरी , स्वास्थ्य – मंत्री – नवीन सिंह, एथिक मंत्री – तनिशा चैटर्जी, कप्तान :- स्नेहिता कबि, सृष्टि भट्टाचार्जी, रिशिका, निशुकुमारी उप-कप्तान शिवांश कुमार तिवारी, सृजिता दास, खुशी साहु, नव निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती शर्मिला मुखर्जी द्वारा बैज प्राप्त किया तथा छात्र अध्यक्ष ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई एवं विद्यालय के ध्वज को उँचा रखने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन प्रधानाध्यापिका श्रीमती शर्मिला मुखर्जी ने किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। अंत में राष्ट्र-गान के साथ इस समारोह का समापन हुआ।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed