अपराध पर शिकंजा कसने को सघन चेकिंग, वाहनों और संदिग्धों की जांच तेज

Advertisements

आदित्यपुर:  सरायकेला-खरसावां जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियरी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार की शाम आरआईटी थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी रविकांत पराशर के नेतृत्व में विशेष वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच अभियान चलाया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

अभियान के तहत थाना क्षेत्र के मार्ग संख्या-4 एवं मार्ग संख्या-32 में सघन जांच की गई। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों के कागजातों की जांच की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह का अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।

About The Author

See also  तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 50 वर्षीय नीरज की मौत, चालक वाहन लेकर फरार

You may have missed