जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में शिक्षा संकाय की नव नामांकित छात्राओं के लिए इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में सोमवार को शिक्षा संकाय की नव नामांकित छात्राओं ( 2020-22) के लिए इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केयू की पूर्व कुलपति तथा प्राचार्या प्रोफेसर (डॉ.) शुक्ला महांती ने छात्राओं का स्वागत किया। शिक्षा संकाय की समन्वयक डॉ. रमा सुब्रमण्यम एवं विभागाध्यक्ष डॉ. त्रिपुरा झा भी उपस्थित थीं। प्राचार्य ने नव नामांकित छात्राओं के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बी. एड. की तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्राचार्या ने अपने प्रेरणादायक शब्दों से नई छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि इस महाविद्यालय में छात्राओं का चहुमुखी विकास करने का प्रयास किया जाएगा ताकि शिक्षिका बनने की इस प्रक्रिया में वह आने वाली हर प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर सकें। उन्होंने विशेष रूप से कौशल विकास पर जोर देते हुए व्यावहारिक जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. त्रिपुरा झा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुईl

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

You may have missed