हॉर्मुज में भारतीय नौसेना का दम: 2 जहाजों को सुरक्षित निकाला, IRGC को भी मनाया

0
Advertisements

नई दिल्ली : मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच हॉर्मुज जलडमरूमध्य से भारतीय जहाजों को सुरक्षित निकालने में भारतीय नौसेना ने अहम भूमिका निभाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, नौसेना की सक्रिय रणनीति और कूटनीतिक प्रयासों के चलते दो भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिलाया गया। इस दौरान ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से भी समन्वय स्थापित किया गया, जिससे जहाजों की आवाजाही संभव हो सकी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, इन जहाजों को पहले खाड़ी क्षेत्र में रोका गया था और करीब 10 दिन तक इंतजार करना पड़ा। बाद में भारत की ओर से बातचीत और अनुमति मिलने के बाद उन्हें तय मार्ग से गुजरने की इजाजत दी गई। यात्रा के दौरान जहाज लगातार ईरानी नौसेना के संपर्क में रहे और उनके निर्देशों के अनुसार आगे बढ़े।

बताया जा रहा है कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर इस समय ईरान का कड़ा नियंत्रण है और वही तय कर रहा है कि कौन से जहाज गुजर सकते हैं। ऐसे हालात में भारतीय नौसेना की मौजूदगी और सरकार की कूटनीति से न सिर्फ जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई, बल्कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े भारत के हितों की भी रक्षा हुई।

About The Author

See also  सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर हिंदू जागरण मंच ने उठाई मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन

Thanks for your Feedback!

You may have missed