आज इंडिया-अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल मैच

0
Advertisements

Delhi: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है. पांच बार की चैंपियन टीम इंडिया अंडर-19 बुधवार यानी आज सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान अंडर-19 से भिड़ेगी. यह हाई-वोल्टेज मैच जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. भारतीय टीम की नजरें इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में जगह बनाने पर होंगी.पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को 27 रन से हराकर फाइनल में अपनी सीट पक्की कर ली है. अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि फाइनल में इंग्लैंड का सामना भारत से होगा या अफगानिस्तान से.भारत अंडर-19 ने टूर्नामेंट में अब तक संतुलित प्रदर्शन किया है. सुपर सिक्स मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज कर टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभागों में भारतीय खिलाड़ियों ने भरोसेमंद प्रदर्शन किया है, जिससे टीम का आत्मविश्वास ऊंचा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

वहीं अफगानिस्तान अंडर-19 टीम भी इस टूर्नामेंट में चौंकाने वाला खेल दिखा चुकी है. मजबूत गेंदबाजी और जुझारू बल्लेबाजी के दम पर अफगान टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है. ऐसे में भारत के लिए यह मुकाबला आसान नहीं रहने वाला.भारत में इस सेमीफाइनल मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, ऑनलाइन दर्शक जियोहॉटस्टार ऐप और उसकी वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed