बाबा ग्रुप से जुड़े व्यापारियों पर आयकर छापेमारी दूसरे दिन भी जारी, नकदी और शराब की बोतलें बरामद

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : रांची में आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा द्वारा बाबा ग्रुप से जुड़े व्यापारियों के ठिकानों पर की जा रही छापेमारी शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान विभाग की टीम को नकदी, कच्चे व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ-साथ शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं, जिससे जांच का दायरा और गंभीर हो गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

आयकर विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बिहार के गयाजी स्थित एक चावल आढ़तिया के ठिकानों से कीमती शराब की बोतलें जब्त की गई हैं। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद व्यापारिक परिसरों से शराब की बरामदगी ने अधिकारियों को भी चौंका दिया है।

बताया गया कि आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने 29 जनवरी को बाबा एग्रो, बाबा फूड प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड और चावल आढ़तियों से जुड़े कुल 45 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की थी। यह कार्रवाई शुक्रवार को भी अलग-अलग स्थानों पर चलती रही।

दूसरे दिन की छापेमारी में चावल व्यापारियों के कई ठिकानों से भारी मात्रा में नकदी और कच्चे लेन-देन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं। नकदी की गिनती के लिए बैंकों के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया है।

रांची में आयकर विभाग की टीम ने नगड़ी, कांके रोड, हरमू रोड और बरियातू क्षेत्र में स्थित बाबा एग्रो फूड और बाबा फूड प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े परिसरों की तलाशी ली। इन ठिकानों पर कंपनी के प्रबंधन और उनसे जुड़े लोगों के आवास व कार्यालयों की गहन जांच की जा रही है।

वहीं, जमशेदपुर में भी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के आवास और कार्यालय पर छापेमारी की गई है। आयकर विभाग की ओर से अब तक आधिकारिक रूप से बरामदगी की कुल राशि का खुलासा नहीं किया गया है। जांच आगे भी जारी रहने की संभावना है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed