दसवीं की परीक्षा में झारखंड के टॉपर अभिजीत शर्मा को ट्यूशन टीचर घर जाकर बधाई दी

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-झारखंड अधिविध परिषद द्वारा आयोजित दसवीं की परीक्षा में झारखंड के टॉपर अभिजीत शर्मा को ट्यूशन टीचर शिव शंकर मेहता, कदमा सुनारी प्रखंड सचिव अभिषेक मोहंती, राहुल साव एवं अन्य संख्या में लोगो ने घर जाकर बधाई दी एवं भविष्य में और ऊंचाइयों को पाने के लिए शुभकामनाएं दी| अभिजीत शर्मा ने अपना बात रखते हुए बताया कि उनके सफलता का श्रेय उनके माता-पिता एवं भगवान के समान गुरु शिव शंकर मेहता को जाता है| इस बीच उन्होंने पढ़ाई में आए अपनी मुश्किलों एवं उनके माता-पिता के द्वारा दिया गया समर्थन को बयां किया| उनके माता-पिता ने पैसों की कमी होने के बावजूद अपने बेटे के पढ़ाई के प्रति अपनी प्राथमिकता दिखाइ| आज अपने परिवार एवं जमशेदपुर का नाम रोशन करने पर अभिजीत ने अपनी खुशी को बयां किया| जमशेदपुर का नाम आज पूरे झारखंड में जाना जाएगा|

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  खेतों में बहाया पसीना,सब्जियों की खेती से बदली किस्मत : फिलोमिना टोप्पो

Thanks for your Feedback!

You may have missed