आधी रात में खूंटपानी केजीबीवी की 61 छात्राएं 18 किमी पैदल चल कर पहुंचीं चाईबासा, सांसद गीता कोड़ा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच कर संबंधित लोगों पर कार्रवाई करने का दिया आदेश

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चाईबासा: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खूंटपानी के छात्राओं को तरह तरह से प्रताड़ित करने से परेशान छात्रा रविवार देर रात पैदल ही चाईबासा निकल पड़ी. सभी छात्रो सोमवार सुबह 7.30 बजे चाईबासा पहुंची. उन्होंने इसकी शिकायत सांसद गीता कोड़ा से की. सांसद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिला के उपायुक्त अनन्य मित्तल से बात कर मामले की जांच कर संबंधित लोगों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया. इधर सांसद के मांग पर उपायुक्त ने तत्काल जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार सील से बात की और पूरे मामले की गंभीरता से लेकर संबंधित लोगों पर कार्रवाई करने की बात कही है. इस घटना के बाद से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने छात्राओं से बात कर संबंधित वार्डन पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया. इसके बाद सभी छात्रों को वाहन की व्यवस्था करके खूंटपानी भिजवाया गया. इस संबंध में छात्राओं ने सांसद से शिकायत किया कि छोटी-छोटी बातों में वार्डन द्वारा तरह तरह का प्रताड़ित किया जा रहा है. छात्रा के साथ मारपीट तो कभी उठक बैठक भी कराया जाता है. छात्राओं ने बताया कि उन्हें हर महीना मीनू का हिसाब से खाना नहीं दिया जाता है और कभी नाली जाम हो जाता है तो कभी कुछ नाम से जुर्माना भी लिया जा रहा है जिससे हम लोग मानसिक रूप से काफी परेशान है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

 

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed