करण महतो हत्याकांड में थानेदार ने कहा – सड़क हादसा था

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चांडिल :- चांडिल में हुई करण महतो की हत्या के मामले में जहां परिवार के लोग पूरी तरह से हत्या का मामला बता रहे हैं वहीं चांडिल थानेदार का साफ कहना है कि घटना सड़क हादसा का है. उसी बिंदु पर पुलिस भी मामले की जांच कर रही है. वहीं घटना के बाद राउताड़ा समेत कई गांव के लोग गोलबंद हो गए हैं और लोकसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार करने की भी घोषणा कर दी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

स्थानीय मंडल अध्यक्ष पर लगाया है आरोप

परिवार के लोगों ने मामले में कहा है कि घटना के पीछे स्थानीय भाजपा मंडल अध्यक्ष का हाथ है. गांव के लोग इस मामले को लेकर कई बार हो-हंगामा भी कर चुके हैं, लेकिन पुलिस पर इसका बिल्कुल भी प्रभाव नहीं पड़ा है.

थानेदार के बयान पर भड़के ग्रामीण

करण हत्याकांड में चांडिल थानेदार वरुण यादव के बयान पर गांव के लोग काफी भड़के हुए हैं. वहीं थानेदार का कहना है कि शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरा मामला ही साफ हो जाएगा.

About The Author

See also  अपराध नियंत्रण को लेकर पलामू पुलिस का बड़ा प्लान, अब थानों में रोज लगेगा जनता दरबार

Thanks for your Feedback!

You may have missed