जुगसलाई में युवक को घर से बुलाकर मारा चाकू, घायल अवस्था में परिजनों ने पहुंचाया एमजीएम

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत पुरानी बस्ती रोड निवासी मो शाहबाज को बस्ती के ही युवकों ने घर से बुलाकर चाकू मारकर घायल कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावरों ने उसे इलाज के लिए गौरी शंकर रोड स्थित डॉक्टर मुस्तफा के पास पहुंचाया जहां से परिजन उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. शाहबाज के दाएं कंधे में चाकू से वार किया गया है. शाहबाज ने बताया कि बस्ती के ही कैफ और मुस्तफा उसे घर से बुलाकर ले गए. उसके साथ उसका साथी तुफैल भी था. मुस्तफा उसे अपने घर लेकर गया जहां एक युवती पहले से मौजूद थे. सभी ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी. इसी बीच मुस्तफा ने चाकू से हमला कर दिया. सभी उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे. फिलहाल एमजीएम अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  एसबीयू में हुआ शानदार प्लेसमेंट, 300 से अधिक छात्रों का चयन

Thanks for your Feedback!

You may have missed