जमशेदपुर में व्यक्ति पर पहले उस्तरा से हुआ जानलेवा हमला, एसएसपी से शिकायत करने के बाद अपराधियों ने चलाई ताबड़तोड़ 7 गोली, व्यक्ति की हालत गंभीर

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत जाकिर नगर रोड नंबर 10 के पास बीती रात अपराधियों ने मो शब्बीर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थी. इस घटना में शब्बीर को सात गोलियां लगे. घटना के बाद उसे इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया जहां स्थिति गंभीर होने पर सुबह करीब 3 बजे उसे कोलकाता के लिए रेफर कर दिया गया. बीते दिनों ही अपराधियों ने एक युवक पर उस्तरा से जानलेवा हमला किया था इसकी शिकायत शुक्रवार को एसएसपी से को गई थी. इसी का बदला लेते हुए अपराधियों ने शब्बीर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. शब्बीर के साथियों के अनुसार अपराधी हथियार लेकर घूम रहे है इसकी जानकारी आजादनगर पुलिस को थी बावजूद इसके पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसका नतीजा ये हुआ कि अपराधियों ने शब्बीर पर फायरिंग कर दी. इधर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है  जिनसे पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर को नमाज के बाद अपराधियों ने शब्बीर को जान से मारने की धमकी भी दी थी. शुक्रवार रात 10 बजे शब्बीर क्लब में कैरम खेलने के बाद अपने घर वापस लौट रहा था. तभी छोटू बच्चा, दानिश, शादाब और अन्य अपराधियों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  आइसक्रीम बेचने वाले के बेटे ने कर दिखाया कमाल, JAC 10वीं में तीसरा स्थान पाकर रचा इतिहास

Thanks for your Feedback!

You may have missed