आजादनगर में लुला कहकर पुकारने पर पीटकर कर दी हत्या…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर। आजादनगर में लुला कहकर संबोधित करने पर भाई ने ही अपने भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक का नाम इसरार है और आरोपी भाई का नाम इकरार है. एक अन्य आरोपी का नाम मोनू है. घटना के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतक दोनों ओल्ड पुरूलिया रोड पर सब्जी बेचने का काम करते थे. इस बीच इसरार मोनू के पिता को लुला कहकर संबोधित करता था. यह उसे नागवार लगता था. शनिवार को सब्जी बेचने को लेकर भी विवाद हुआ था. इसके बाद शनिवार की रात इकरार और मोनू घर पर आया और इसरार की डंडे और लात-घूसों से जमकर पिटाई की. घटना के बाद इसरार को ईलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां पर आज उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  MIITJEE के 297 बच्चों ने सफलता का परचम लहराया

Thanks for your Feedback!

You may have missed