अजय सिंह के युवा सम्मेलन में गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजू गिरी , अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान समेंत दिग्गजों का हुआ जुटान…

0
Advertisements

आदित्यपुर:- कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में शनिवार को एस टाईप स्थित बजरंग बली मैदान परिसर में युवा सम्मेलन सह लिट्टी पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान तथा गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी समेंत आदित्यपुर, जमशेदपुर क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान अजय सिंह ने अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष हिदायक खान तथा गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी का गुलदस्ता देकर तथा शॉल ओढ़ाकर अभिवादन किया। अजय सिंह ने पंचायत परिषद के युवा सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व में भारत ही एक ऐसा देश है जहां सबसे अधिक युवा आबादी है। उन्होने युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। आयोजन के दौरान लिट्टी-चोखा का लोगो ने आनंद उठाया। इस कार्यक्रम में नगर निगम के निवर्तमान डिप्टी मेयर अमित सिंह, विजय मिश्रा, कांग्रेस जमशेदपुर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे, भाजपा नेता गणेश महाली, रामबाबू तिवारी, नट्टु झा, परविंदर सिंह, समीर सिंह, मनोज सिंह, झारखंड क्षत्रीय संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, उपेन्द्र शर्मा, सुरेशधारी, कांग्रेस सरायकेला जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार, सुधीर कुमार समेंत काफी संख्या में लोग मौजूद थे। आयोजन को सफल बनाने में पंचायत परिषद के जिला अध्यक्ष खुर्शीद आलम, उपाध्यक्ष दीपक महतो समेंत अन्य लोगो का योगदान रहा। 

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed