आदित्यपुर के सालडीह घाट से अवैध बालू का उठाव: माँझीटोला में निर्माणाधीन अपार्टमेंट में भारी स्टॉक, राजस्व को चूना

Advertisements

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह नदी घाट से अवैध बालू के उठाव और भंडारण मामले में बिल्डर की भी संलिप्त सामने आई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विगत दो दिन पूर्व से रात के अंधेरे में ट्रैक्टर एवं 407 मालवाहक वाहनों के जरिए नदी घाट से भारी मात्रा में अवैध बालू को माँझीटोला चांदनी चौक स्थित बनाए जा रहे एक बहुमंजिला अपार्टमेंट प्रोजेक्ट में स्टॉक किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पिछले दो दिनों में देर रात से लेकर तड़के सुबह तक लगभग 8 से 10 ट्रिप बालू इस निर्माणाधीन स्थल पर डंप की गई है। वर्तमान में एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के कड़े निर्देशों के चलते बालू के उठाव और चालान निर्गत करने पर पूरी तरह रोक है। ऐसे में बिना वैध चालान के बालू का यह बड़ा भंडारण सीधे तौर पर खनन विभाग को चूना लगाने और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने की ओर इशारा करता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जाए, तो देर रात वाहनों की आवाजाही और अवैध डंपिंग का पूरा सच सामने आ जाएगा। यदि खनन विभाग तत्काल मौके पर छापेमारी करे, तो बिना चालान वाला अवैध बालू का बड़ा जखीरा बरामद हो सकता है।

फिलहाल स्थानीय लोगों की निगाहें खनन विभाग और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

About The Author

You may have missed