आईआईटी ने एसबीयू को चुना नंबर वन

0
Advertisements

Jharkhand : सरला बिरला विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025 के दौरान वर्चुअल लैब्स के उपयोग में झारखंड में पहला स्थान हासिल किया है। यह सम्मान विश्वविद्यालय को आईआईटी दिल्ली द्वारा संचालित वर्चुअल लैब्स पहल के अंतर्गत प्रदान किया गया है।

गौरतलब है कि विवि के शिक्षकों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुविधा को देखते हुए वर्चुअल लैब्स को पाठ्यक्रम में प्रभावी रूप से सम्मिलित किया था। इससे विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता का व्यावहारिक एवं प्रयोगात्मक अनुभव भी प्राप्त हुआ।

आईआईटी दिल्ली द्वारा विकसित वर्चुअल लैब्स पहल देशभर में तकनीकी शिक्षा को सुदृढ़ बनाने का एक प्रतिष्ठित मंच है। झारखंड में आईआईएम रांची, आईआईटी-आईएसएम धनबाद, बीआईटी मेसरा, एनआईटी जमशेदपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की उपस्थिति के बीच सरला बिरला विश्वविद्यालय का प्रथम स्थान प्राप्त करना विवि के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

सरला बिरला विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि पर विवि के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान, माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, माननीय कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं माननीय राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने विवि के शिक्षकों को बधाई संदेश प्रेषित किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  हॉरर फिल्म '418' सिनेमाघरों में रिलीज, दमदार शुरुआत के बावजूद कहानी की धीमी रफ्तार बनी कमजोरी

Thanks for your Feedback!

You may have missed