Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर :  आईजी अखिलेश झा की ओर से अपराध पर आज आदित्यपुर थाने में समीक्षा बैठक की गई. बैठक में कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे, जमशेदपुर सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत, सरायकेला पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो, एसडीपीओ संतोष मिश्रा के अलावा बड़ी संख्या में वरीय पुलिस अधिकारी शामिल थे. बैठक में आईजी अखिलेश झा ने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार कर काम करना होगा. जिस क्षेत्र में ज्यादा अपराध हो रहे हैं वहां पर सतर्कता बरतनी होगी. साथ ही स्थानीय लोगों से भी तालमेल बनाकर रखना होगा. घटना के बाद पुलिस को एक्शन में आने की जरूरत है. घटना के समय शिथिलता से अपराध पर लगाम लगाना आसान नहीं होगा. इसके अलावा भी आईजी की ओर से कई टिप्स दिए गए और हर हाल में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कहा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  पंचायतों की बदली तस्वीर, पुरस्कार मिलते ही रामगढ़-कोडरमा में जश्न का माहौल

Thanks for your Feedback!

You may have missed