पति ने आपसी विवाद में पत्नी पर चलाई गोली , फरार …

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर 4 निवासी उपेंद्र मिश्रा ने बुधवार की रात अपनी पत्नी गीता मिश्रा पर गोली चला दी. इसके बाद खुद को गोली मार आत्महत्या करने का प्रयास किया. लेकिन परिजनों ने किसी तरह पिस्टल छीन ली. इसके बाद मौका पाकर उपेंद्र घर से फरार हो गया. गोली चलाने का कारण पत्नी से विवाद होना है. घटना के बाद गुरुवार को पत्नी गीता मिश्रा ने उलीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने पिस्टल जब्त कर लिया है. उपेंद्र पेशे से अधिवक्ता हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

विवाद के बाद कर दी फायरिंग

गीता द्वारा पुलिस को दिए गए शिकायत में बताया गया है कि उपेंद्र अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर उसके साथ मारपीट करता था. बुधवार देर रात भी मारपीट की और गुस्से में आकर घर में रखे पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी. उपेंद्र ने खुद पर भी पिस्टल तान दी. किसी तरह परिजनों ने पिस्टल छीना. इसके बाद उपेंद्र फरार हो गया. पुलिस ने उपेंद्र के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आर्म्स एक्ट जैसे मामले दर्ज किए हैं.

About The Author

See also  गोलमुरी क्लब यूनियन में फिर राकेश्वर पांडेय की वापसी, ददन सिंह बने महासचिव

Thanks for your Feedback!