नेहा कक्कड़ से तलाक पर पति रोहनप्रीत ने तोड़ी चुप्पी, सबके सामने बताया शादीशुदा जिंदगी का सच…

0
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह क्यूट कपल में से एक हैं। अब हाल ही में रोहनप्रीत ने तलाक की बातों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने अपनी मेहनत से म्यूजिक इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। साल 2020 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों की तलाक की खबरें आने लगी थी। बता दें कि रोहनप्रीत ‘सुपरस्टार सिंगर 3’ को होस्ट कर रहे हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में रोहनप्रीत ने नेहा कक्कड़ संग अपनी शादीशुदा जिंदगी पर बात की है।

तलाक पर तोड़ी चुप्पी

एनबीटी को दिए इंटरव्यू में रोहनप्रीत ने कहा, “नेहा और मेरी किस्मत में एक-दूसरे का साथ होना लिखा था। हम एक म्यूजिक वीडियो के लिए मिले और धीरे-धीरे करीब आ गए। यह मेरे साथ हुई सबसे अच्छी बात है। मैं ब्लेस हूं।” नेहा से तलाक पर बात करते हुए रोहनप्रीत ने कहा, ‘मैं अफवाहों पर ध्यान नहीं देता। अगर गॉसिपिंग फैलाने से कुछ लोगों को खुशी मिलती है, तो यह उनके लिए अच्छा है। नेहा और मैं अपने काम और अपनी लाइफ पर पूरा फोकस करके खुश हैं। जब मैं नेहा के काम को देखता हूं, तो मुझे एहसास होता है कि वह कितनी विनम्र और जमीन से जुड़ी हुई हैं। वह आसपास रहने वाले सबसे प्यारे लोगों में से एक है। मैं उनसे बहुत कुछ सीखता हूं।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed