पानी के लिए इंसान और सूअर एक ही गड्ढे पर मजबूर, तस्वीर सामने आते ही मचा हड़कंप


रांची : झारखंड के कोडरमा जिले से पेयजल संकट की बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। यहां ग्रामीणों को पानी की ऐसी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है कि इंसान और सूअर एक ही गड्ढे का पानी इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। इलाके में स्वच्छ पेयजल की सुविधा नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, गांव में लगे कई चापाकल खराब पड़े हैं और जलापूर्ति व्यवस्था भी ठप है। मजबूरी में ग्रामीण दूर स्थित गड्ढों और छोटे जलस्रोतों से पानी ला रहे हैं। यही पानी जानवर भी पी रहे हैं, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। महिलाओं और बच्चों को रोजाना लंबी दूरी तय कर पानी लाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि खराब जलस्रोतों की मरम्मत और पानी की समस्या दूर करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।


