मानव संसाधन विकास संस्थान द्वारा परमाणु इंस्टीट्यूट में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित; “संडे लाइब्रेरी” का हुआ भव्य उद्घाटन।

Advertisements

आदित्यपुर / गम्हरिया: मानव संसाधन विकास संस्थान के तत्वावधान में परमाणु इंस्टीट्यूट, आदित्यपुर-गम्हरिया में एक दिवसीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (Debate Competition) का सफल आयोजन किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के सचिव डॉ. रंजीत प्रसाद उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त वरिष्ठ शिक्षक किशोर प्रसाद ने की। प्रतियोगिता के निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए निर्णायक (जूरी) सदस्य के रूप में प्रो. बी. एन. प्रसाद एवं डॉ. सुरुची कुमारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में छात्रों के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक योगदान को रेखांकित करते हुए विशेष पुरस्कारों का वितरण किया गया, जिसमें:
– देबोब्रत बनर्जी को “एक्सीलेंस इन परफॉर्मेंस अवार्ड 2026”
– अदरिजा सेनापति को “स्टार परफॉर्मर अवार्ड 2026”
– पुष्पक कुमार झा को “एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026” से सम्मानित किया गया।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में ग्रुप ए से आदित्य आर्य (पक्ष) तथा आनंद उपाध्याय (विपक्ष) और ग्रुप बी से आयुष गोराई (पक्ष) तथा रेमन्त रॉकी (विपक्ष) को विजेता घोषित किया गया।

“संडे लाइब्रेरी” की शुरुआत:
कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए “संडे लाइब्रेरी” का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस पहल के तहत कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थी प्रत्येक रविवार को नि:शुल्क पुस्तकालय सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

समारोह में मिथिलेश सिंह, पूनम वर्मा, मंजूरी हांसदा, दिव्येंदु मिश्रा तथा शुभम प्रधान मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और उपस्थित अतिथियों के उत्साहवर्धन भाषण के साथ हुआ।

About The Author

You may have missed