अब होटलों में ठहरने के लिए आधार कार्ड की कॉपी नहीं मांगी जाएगी, नियमों में किए गए बदलाव

0
Advertisements

Saraikela :UIDAI ने आधार की फिजिकल फोटोकॉपी स्टोर करने पर रोक लगाने का फैसला किया है. नया नियम लागू होने के बाद होटल, इवेंट ऑर्गनाइजर और टेलीकॉम कंपनियों को अब QR कोड या आधार ऐप का उपयोग करके डिजिटल आधार वेरिफिकेशन करना होगा. इसके लिए उन्हें UIDAI के साथ रजिस्टर करना अनिवार्य होगा. UIDAI के अनुसार, अब पेपर-बेस्ड आधार वेरिफिकेशन कम किया जाएगा क्योंकि इससे प्राइवेसी और डेटा लीक का जोखिम बढ़ता है. QR कोड में एन्क्रिप्टेड डेमोग्राफिक जानकारी होती है, जिससे बिना संवेदनशील जानकारी उजागर किए सुरक्षित पहचान सत्यापन किया जा सकेगा. आधार ऐप भी सुरक्षित वेरिफिकेशन और एड्रेस अपडेट की सुविधा देगा. UIDAI के CEO भुवनेश कुमार ने बताया कि नया फ्रेमवर्क ऑफलाइन वेरिफिकेशन करने वाली संस्थाओं को सिस्टम में रजिस्टर होने के लिए बाध्य करेगा. इससे वेरिफिकेशन तेज और सुरक्षित होगा तथा आइडेंटिटी theft की संभावना कम होगी. उन्होंने कहा कि अथॉरिटी एक नया ऐप भी टेस्ट कर रही है, जो बिना केंद्रीय सर्वर के भी ऐप-टू-ऐप वेरिफिकेशन संभव करेगा. श्री कुमार के अनुसार, नया सिस्टम न सिर्फ आसान होगा बल्कि इससे आधार डेटा के गलत उपयोग, लीक या दुरुपयोग का खतरा भी काफी हद तक खत्म होगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  अवैध बालू लदे 7 हाईवा जब्त, खनन टास्क फोर्स की देर रात कार्रवाई

Thanks for your Feedback!

You may have missed