भीषण सड़क हादसा: कार-बस की टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोग जिंदा जले, कई घायल

0
Advertisements
Advertisements

कर्नाटक (यादगीर) : कर्नाटक के यादगीर जिले में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसमें कार और निजी बस की आमने-सामने की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक घटना में कार सवार छह लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पुलिस के अनुसार यह हादसा सुरपुर तालुक के देवपुर इलाके के पास हुआ, जब एक कार यादगीर से रायचूर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही बेंगलुरु से कलबुर्गी जा रही एक निजी बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही पलों में दोनों वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

कार में सवार छह लोग आग की चपेट में आ गए और उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे दो अन्य लोगों को बाहर निकाल लिया, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग और आपातकालीन सेवाओं की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं सुरपुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस इस दिशा में भी प्रयास कर रही है।

See also  झारखंड में परिवहन विभाग का बड़ा फैसला, MVI के 21 नए पदों को मंजूरी, सड़क सुरक्षा पर जोर

इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले 25 दिसंबर 2025 को भी कर्नाटक के ही हिरियूर में नेशनल हाईवे-48 पर एक स्लीपर बस में आग लगने से छह यात्रियों और एक ट्रक चालक की मौत हो गई थी, जबकि 28 लोग घायल हुए थे।

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने प्रशासन और परिवहन विभाग के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है कि सड़क हादसों को कैसे रोका जाए और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Thanks for your Feedback!