आरवीएस कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह, शिक्षकों और कर्मचारियों ने साझा की खुशियां

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी परिसर में होली मिलन समारोह बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी एक साथ जुटे और रंगों के इस पर्व को आपसी भाईचारे और खुशी के साथ मनाया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में आरवीएस एजुकेशनल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। उनके साथ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राजेश कुमार तिवारी और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड डॉ. विक्रम शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने सभी अतिथियों और कॉलेज परिवार का स्वागत किया। उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व खुशियों और आपसी मेल-मिलाप का प्रतीक है, जिसे कॉलेज परिवार हर साल उत्साह के साथ मनाता है।

इस मौके पर शत्रुघ्न सिंह ने होली के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि होली भाईचारे और एकता का पर्व है, जो समाज में समानता और सौहार्द का संदेश देता है। ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत करते हैं और सभी को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही पारंपरिक मिठाइयों का आनंद लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए उत्सव का माहौल और भी रंगीन बना दिया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. विक्रम शर्मा ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया और आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed