हिंदू युवक का बिना बताए कराया खतना


अमृतसर:अमृतसर में एक हिंदू परिवार में पैदा हुए युवक का खतना कुछ लोगों ने बेंगलुरु में कर दिया. इसके लिए न तो युवक की इजाजत ली गई और न ही उसके पिता की. नाराज बेटे ने अब अपने पिता और सौतेली मां के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. उसने पुलिस से मांग की है कि उसके पिता और सौतेली मां खिलाफ कार्रवाई की जाए.पुलिस ने युवक का मेडिकल करवाया है. उसका कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.कृष्णा खोसला ने बताया कि उसके पिता का नाम राजीव खोसला है, जिन्हें स्थानीय लोग साईं रिज्क शाह के नाम से जानते हैं. वह खुद को ‘पीर बाबा’ कहते हैं और एक धार्मिक गद्दी पर बैठे हैं. कृष्णा ने कहा कि उसके पिता के कई मुस्लिम परिवारों से नजदीकी संबंध हैं.अमृतसर के मिलाप एवेन्यू, घन्नूपुर इलाके में रहने वाले कृष्णा खोसला नाम के युवक ने एक बेहद गंभीर मामला पुलिस के सामने रखा है. कृष्णा का कहना है कि वह हिंदू परिवार में पैदा हुआ था, लेकिन कुछ लोगों ने बिना उसकी इजाजत के उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया और उसका जबरदस्ती खतना कर दिया. युवक का आरोप है कि इस घटना में उसका पिता और सौतेली मां भी शामिल हैं. कृष्णा खोसला ने बताया कि उसके पिता का नाम राजीव खोसला है, जिन्हें स्थानीय लोग साईं रिज्क शाह के नाम से जानते हैं. वह खुद को ‘पीर बाबा’ कहते हैं और एक धार्मिक गद्दी पर बैठे हैं. कृष्णा ने कहा कि उसके पिता के कई मुस्लिम परिवारों से नजदीकी संबंध हैं. कुछ समय पहले उन्होंने दूसरी शादी की थी, यानी कृष्णा की सौतेली मां घर में आ गईं. कृष्णा ने बताया कि इसी साल जनवरी में, सौतेली मां के कहने पर उसके पिता ने उसे बैंगलोर (अब बेंगलुरु) स्थित भटकल भेज दिया. कहा गया कि वहां उसे पढ़ाई करने का मौका मिलेगा, लेकिन असल में उसे एक मुस्लिम परिवार के साथ काम करने के लिए भेजा गया था. राजीव खोसला उर्फ साईं रिज्क शाह ने बताया कि कृष्णा खोसला यहां पर गलत संगत का शिकार हो रहा था. इसलिए उन्होंने उसे पढ़ने के लिए बैंगलुरु के भटकल में अपने साथियों के पास भेजा था. उसके साथ अगर वहां कुछ गलत हुआ है तो इसकी जानकारी उन्हें नहीं है.उसने बताया कि इस संबंधी वह उक्त लोगों खिलाफ कार्रवाई के लिए अपने बेटे कृष्णा के साथ हैं.



