श्रावणी मेले में हाईटेक सुरक्षा का पहरा, फेस रिकॉग्निशन कैमरों और ड्रोन से होगी हर गतिविधि पर नजर

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को और मजबूत बनाने के लिए इस बार आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जाएगा। मुख्य सचिव अलका तिवारी ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि मेले में किसी भी स्थिति में भगदड़ जैसी घटना नहीं होनी चाहिए। इसके लिए एआई आधारित फेस रिकॉग्निशन कैमरों, सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए भीड़ की लगातार निगरानी की जाएगी। साथ ही श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए अलग-अलग मार्ग, समतल रास्ते और निर्बाध बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।समीक्षा बैठक में देवघर और दुमका के उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों समेत संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा, एंबुलेंस, ट्रैफिक, अग्निशमन और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। श्रद्धालुओं की शिकायत और सुझाव के लिए विभिन्न स्थानों पर क्यूआर कोड की व्यवस्था करने तथा मेला अवधि में सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, सेवा रिकॉर्ड में नाम सुधार की प्रक्रिया हुई आसान

You may have missed