तेज रफ्तार स्कूल बस का कहर, 7 साल की बच्ची की मौत; 2 गंभीर घायल

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : गोविंदपुर के अन्ना चौक के पास शनिवार को तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आने से 7 वर्षीय आरोही कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में रेयांश (11) और रौशन वर्मा (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें टीएमएच रेफर कर दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, बच्चे अपने पिता के साथ कार वॉश के लिए पहुंचे थे। पिता दोनों बच्चों को सड़क किनारे खड़ा कर कार वॉशिंग सेंटर में गाड़ी लगाने गए थे, तभी एस.डी पब्लिक स्कूल की तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जिप सदस्य परितोष सिंह के नेतृत्व में मुख्य सड़क जाम कर दी, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद बस चालक वहां से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों ने टेल्को क्षेत्र के हुरलूंग के पास बस समेत उसे पकड़ लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि देने उमड़े झामुमो नेता, नारों से गूंजा परिसर

You may have missed