वार्ता में नहीं बुलाने पर ABVP का बवाल, CM आवास की ओर बढ़े कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

Advertisements

रांची : सरकार की ओर से विभिन्न छात्र संगठनों के साथ की जा रही बातचीत में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) को शामिल नहीं किए जाने के विरोध में शनिवार को कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। रांची कॉलेज से सिद्धू-कान्हू पार्क तक निकाले गए इस मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और सरकार से बातचीत में ABVP को भी शामिल करने की मांग को लेकर नारेबाजी की।मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच हल्की झड़प हो गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए प्रदर्शनकारियों को मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने से रोक दिया। ABVP कार्यकर्ताओं का कहना है कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को सभी प्रमुख छात्र संगठनों से बातचीत करनी चाहिए और किसी संगठन को वार्ता से बाहर रखना उचित नहीं है। पुलिस बल की तैनाती के बीच प्रदर्शन सिंधु काहू पार्क तक ही सीमित रहा और स्थिति नियंत्रण में रही।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  सेवा संकल्प अभियान के तहत सरायकेला टाउन हॉल में बिकसित भारत संकल्प सभा आयोजित

You may have missed