हाईकोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई पर लगाई रोक, दिसंबर 2026 तक बस्ती के लोगों को राहत

Advertisements

रांची : पिछले चार-पांच दिनों से बस्ती खाली कराने के लिए चल रही बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। कार्रवाई के दौरान कई मकान ध्वस्त किए जा चुके थे। स्थानीय लोगों का आरोप था कि पर्याप्त सूचना दिए बिना उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है और कुछ लोगों को सामान निकालने के लिए भी पर्याप्त समय नहीं मिला। संबंधित जमीन एचईसी की बताई जा रही है और एचईसी की ओर से इसे खाली कराने की कार्रवाई की जा रही थी। बताया गया कि बस्ती में लोग करीब 60 वर्षों से भी अधिक समय से रह रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बस्ती बचाओ संघर्ष समिति और स्थानीय लोगों की ओर से कार्रवाई का लगातार विरोध किया जा रहा था। वार्ड 41 की पार्षद नीलम चौधरी ने बताया कि समिति और स्थानीय लोगों की पहल पर मामला हाईकोर्ट पहुंचा। उनके मुताबिक, अधिवक्ता इंद्रजीत समेत दो अधिवक्ताओं ने गरीब लोगों की ओर से बिना फीस लिए अदालत में पक्ष रखा। पार्षद के अनुसार, हाईकोर्ट ने फिलहाल दिसंबर 2026 तक बस्ती खाली कराने की कार्रवाई पर रोक लगाई है। इस अवधि के दौरान प्रभावित लोगों को अपना मकान खाली करने की व्यवस्था करनी होगी।

बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के संरक्षक मिंटू पासवान ने हाईकोर्ट के प्रति आभार जताया। समिति की मांग है कि अस्थायी रूप से बस्ती से हटाए जा रहे लोगों को वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराया जाए। समिति का कहना है कि वह प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और मकान की मांग को लेकर अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

About The Author

You may have missed