त्योहारों से पहले हाई अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश, हर जिले में बढ़ी सतर्कता

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी को देखते हुए झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्र ने पुलिस मुख्यालय में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में एडीजी टी कंदसामी, आईजी डॉ. माइकलराज एस, आईजी प्रोविजन पटेल मयूर कन्हैयालाल, बोकारो के आईजी सुनील भास्कर और विशेष शाखा के एसपी दीपक पाण्डेय मौजूद रहे, जबकि सभी आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। बैठक में जिलावार सुरक्षा तैयारियों, लंबित वारंट, सांप्रदायिक मामलों और बल की तैनाती समेत कई बिंदुओं की समीक्षा की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

अधिकारियों ने धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा, सीसीटीवी लगाने, जुलूस मार्गों की जांच, ड्रोन से निगरानी, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, संयुक्त नियंत्रण कक्ष और आपात चिकित्सा व्यवस्था पर अपनी-अपनी रिपोर्ट दी। इसके साथ ही जिला और थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकों की जानकारी भी साझा की गई।

डीजीपी ने सभी जिलों को स्पष्ट निर्देश दिए कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए और जरूरत पड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाए। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने, सोशल मीडिया पर अफवाहों की निगरानी, महिला सुरक्षा, वीवीआईपी मूवमेंट और चिन्हित हॉट स्पॉट पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए। साथ ही अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाने और तैनात जवानों के लिए भोजन, पानी व आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed