पप्पू यादव की जमानत याचिका पर आज सुनवाई,

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पूर्णिया: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की नियमित जमानत याचिकाओं पर आज गुरुवार (12 फरवरी, 2026) को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई होगी. उन्हें सुबह करीब 11 बजे बेऊर जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत लाया जाएगा. जानकारी के अनुसार दो मामलों में दायर नियमित जमानत याचिकाओं पर सुनवाई का समय लगभग साढ़े 11 बजे निर्धारित है.इससे पहले 31 साल पुराने धोखाधड़ी कर मकान किराये पर लेने और कब्जा करने के मामले में उन्हें जमानत मिल चुकी है, लेकिन अन्य मामलों में जमानत नहीं मिलने के कारण उन्हें बेऊर जेल में ही रहना पड़ा. आज बुद्धा कॉलोनी थाना में दर्ज सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले और कोतवाली थाना के वर्ष 2017 के एक अन्य मामले में उनकी जमानत याचिकाओं पर सुनवाई होनी है.बुधवार को भी इन याचिकाओं पर सुनवाई होनी थी, लेकिन सिविल कोर्ट को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी. एहतियातन कोर्ट परिसर खाली कराया गया और पुलिस के विशेष दस्ता व बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर जांच की.साल 1995 के धोखाधड़ी से मकान किराये पर लेने और कब्जा करने के मामले में शुक्रवार को हाई वोल्टेज घटनाक्रम के बीच उनकी गिरफ्तारी हुई थी. पप्पू यादव के समर्थकों का आरोप है कि वह एक छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर लगातार आवाज उठा रहे थे और कथित रूप से पुलिस की जांच में अनियमितताओं को उजागर कर रहे थे, इसी कारण उन्हें निशाना बनाया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed