दधि महोत्सव के साथ हुआ हरिनाम संकिर्तन का समापन

0
Advertisements
Advertisements

घाटशिला। घाटशिला प्रखंड के भादुआ पंचायत अन्तर्गत चेकाम में दधि उत्सव के साथ अष्टम प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन सोमवार को हो गया ।इस मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू उपस्थित थे। श्रीमती मुर्मू ने महिलाओं संग अबीर गुलाल लगाकर दधि उत्सव मनाया। इससे पहले श्रीमती मुर्मू ने मत्था टेक कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि लगातार कीर्तन का दौर चल रहा है। इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। संकीर्तन में राधा गोविंद संकीर्तन सम्प्रदाय पुरुलिया,बालिका संकीर्तन सम्प्रदाय कालापाथर,अमर संघ बालिका संकीर्तन सम्प्रदाय केंदापाड़ा व दीनबंधु संकीर्तन सम्प्रदाय चेकाम ने भाग लिया।इस मौके पर आरती पाल,रत्नावती पाल,छबिबाला पाल,संजू पाल,पद्मावती पाल,अनुराधा मन्ना,सुलोचना पाल,देविका पाल,लतिका पाल,मोहंती मन्ना,नटवर पाल,मोचीराम पाल,सुभाष चंद्र पाल,मिजु मन्ना,गौरांग पाल,बुद्धेश्वर पाल,हलधर पाल,अमल कुमार पाल,दुर्गा प्रसाद दंडपाट समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  10वीं रिजल्ट में छात्रों ने मारी बाजी, 96% पास प्रतिशत… टॉप 10 में पलामू के छात्रों का दबदबा

Thanks for your Feedback!

You may have missed