कलश यात्रा के साथ हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा प्रारंभ

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela:  श्रीश्री संकट मोचन हनुमान मंदिर रोड नं 27 आदित्यपुर 2 में आज गाजेबाजे के साथ   भव्य एवं विशाल कलश यात्रा निकाली गई. जिसमें सैंकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया. इस के साथ ही यहां त्रिद्विवसीय प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम  प्रारंभ हुआ. प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के प्रधान आचार्य डाॅ० रमेश कुमार उपाध्याय के साथ सहायक आचार्य पंडित विजय पाण्डेय उर्फ पपु, पंडित धर्मेन्द्र पाण्डेय, पं सुरज पाण्डेय, पं मुकेश पाण्डेय आदि के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से कलश यात्रा, पंचांग पूजन, गणेश अम्बिका पूजन के साथ अग्नि स्थापन किया गया. डाॅ० रमेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि 251 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा किया गया. श्रद्धालुओं के द्वारा यज्ञ मंडप की परिक्रमा भी की जा रही है. सायं काल में आरती भजन एवं प्रसाद वितरण किया गया. इस अनुष्ठान में गणेश चौबे, मुरारी सिंह, ‌राजा, आदित्य, रोहित, सौरभ, अरिंदम दास विभूति,
किरण तिवारी, पवन पाठक, बृज विहारी पाठक आदि अनेक भक्तों ने सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  एसबीयू में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर कार्यक्रम, फ्लोरेंस नाइटिंगेल को दी श्रद्धांजलि

Thanks for your Feedback!