कोयला चोरी रोकने गए गार्डों पर हमला, खूनी भिड़ंत में 1 की मौत, 6 घायल

0
Advertisements

गिरिडीह :जिले में कोयला चोरी को लेकर सुरक्षा गार्ड और कथित कोयला चोरों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के कोयला साइडिंग इलाके में मंगलवार रात हुई इस घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि छह सुरक्षा गार्ड घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पुलिस के अनुसार, बड़ी संख्या में लोग कोयला चोरी करने पहुंचे थे। विरोध करने पर सुरक्षा गार्डों और ग्रामीणों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी शुरू हो गई। घायल सुरक्षा कर्मियों को सीसीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि सुरक्षा गार्डों की पिटाई से ग्रामीण की मौत हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

 

About The Author

See also  दुर्गापूजा की तैयारियों पर जोनवार बैठक, सुरक्षा और सड़क व्यवस्था के मुद्दे उठे

Thanks for your Feedback!

You may have missed