दुर्गापूजा की तैयारियों पर जोनवार बैठक, सुरक्षा और सड़क व्यवस्था के मुद्दे उठे

Advertisements

जमशेदपुर : दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा समिति जमशेदपुर की ओर से विभिन्न जोन में बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में टेल्को ईस्ट और सोनारी वेस्ट जोन की बैठक आयोजित की गई। टेल्को ईस्ट जोन की बैठक सबुज कल्याण संघ में कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें टेल्को, गोविंदपुर और बिरसानगर थाना प्रभारियों ने पूजा समितियों को सुरक्षा और आवश्यक प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिया। महामंत्री आशुतोष सिंह ने कहा कि प्रशासनिक और कंपनी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बैठक में पूजा समितियों ने गेल पाइपलाइन के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, पेड़ों की छंटाई, बिरसानगर की सड़कों की मरम्मत, बारीडीह बाजार-बिरसानगर मार्ग पर जाम की समस्या के समाधान और पूजा पंडालों तक आने-जाने वाले मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की मांग की। वहीं, सोनारी वेस्ट जोन की बैठक सोनारी गुरुद्वारा में केंद्रीय समिति के अध्यक्ष अचिन्तम गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें सोनारी थाना प्रभारी सुमन, डीएसपी मनोज कुमार और पूजा समितियों के पदाधिकारी शामिल हुए।

सोनारी वेस्ट जोन की बैठक में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, विधि-व्यवस्था, बिजली, प्रकाश, सड़क और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर चर्चा हुई। प्रशासनिक अधिकारियों ने समितियों को आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। केंद्रीय समिति ने पूजा को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक सौहार्द का पर्व बताते हुए प्रशासन के साथ समन्वय से शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन पर जोर दिया।

About The Author

You may have missed