GST कलेक्शन ने तोड़ा रिकॉर्ड, मार्च में 2 लाख करोड़ पार… अर्थव्यवस्था को बड़ा बूस्ट

0
Advertisements

नई दिल्ली : मार्च 2026 में देश का जीएसटी कलेक्शन 2 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया, जो अब तक के उच्च स्तरों में से एक माना जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक यह पिछले साल के मुकाबले करीब 8.8 प्रतिशत अधिक है, जिससे आर्थिक गतिविधियों और टैक्स कलेक्शन में मजबूती का संकेत मिलता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस बढ़ोतरी के पीछे आयात से मिलने वाले टैक्स में तेज उछाल मुख्य वजह रहा, जो लगभग 17.8 प्रतिशत बढ़कर 53,861 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं घरेलू लेनदेन से मिलने वाला जीएसटी भी करीब 5.9 प्रतिशत बढ़कर 1.46 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। रिफंड के रूप में 22,074 करोड़ रुपये लौटाने के बाद नेट जीएसटी कलेक्शन करीब 1.78 लाख करोड़ रुपये रहा।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें तो कुल जीएसटी संग्रह 22.27 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा, जो सालाना आधार पर 8 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्शाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि मजबूत खपत, बढ़ता व्यापार और बेहतर टैक्स अनुपालन इस बढ़त के प्रमुख कारण हैं, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

About The Author

See also  गंगा कटाव की जद में 100 मीटर रेल ट्रैक, इस रूट पर परिचालन रोका गया

Thanks for your Feedback!

You may have missed