सावित्रीबाई फूल किशोरी समृद्धि योजना को शानदार प्रतिसाद

0
Advertisements

जमशेदपुर:- स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रहे बाल मेला में झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग ने भी एक स्टॉल लगाया है। इस स्टाल में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के बारे में लोग जानकारी ले रहे हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि कैसे इस योजना से बच्चों का भविष्य सुधर सकता है, योजना में क्या है और इसमें शामिल कौन हो सकता है।
शिक्षा विभाग शिक्षा विभाग के संकुल साधन सेवी विजय कुमार ने बताया कि इस योजना का लाभ कक्षा 8 से 12 तक में पढ़ने वाली बच्चियों को मिलेगा। शर्त यह है कि ये बच्चियों सरकारी स्कूलों में पढ़ रही हों।
इस योजना में जो भी बच्चियां शामिल होंगी उनको 18 साल पूरा करने तक 40000 रुपए मिलेंगे। इसमें₹20000 18 साल के पहले और ₹20000 की धनराशि 18 साल के बाद मिलेगी। शर्त ये है कि बच्ची का वोटर आईडेंटिटी कार्ड बना हुआ हो।
विजय कुमार ने बताया कि इसका मकसद बाल विवाह को रोकना तो है ही, महिला सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा पर जोर देना भी है। इसके साथ ही किशोरियों को अपने जीवन के संबंध में मनचाहे फैसला करने की आजादी देना भी इस योजना का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि उनका इंस्टॉल 20 तारीख से चल रहा है और अब तक सैकड़ो अभिभावक यहां आ चुके हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed