राम नवमी पर हिंद आईटीआई द्वारा भव्य सेवा

0
Advertisements
Advertisements

Jharkhand : सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का आयोजन
राम नवमी के पावन अवसर पर हिंद आईटीआई की ओर से एक भव्य और भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो सेवा, सम्मान और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बना।

इस वर्ष भी रोड नंबर 17 स्थित तरुण संघ त्रिवेदी अखाड़ा एवं पर्दिह समीक्षा एकता बजरंग अखाड़ा के सदस्यों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया।
हिंद आईटीआई की ओर से लगभग सैकड़ों हज़ारों श्रद्धालुओं को शरबत, चना और गुड़ का वितरण किया गया। इस दौरान सभी आने वाले श्रद्धालुओं को फूलों की मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। हिंदू भाइयों को प्रेमपूर्वक माला पहनाकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरे माहौल में खुशी और उत्सव की भावना भर गई।
कार्यक्रम का संचालन हिंद आईटीआई के डायरेक्टर डॉ. ताहिर हुसैन (नगर निगम के ब्रैंड एंबेसडर) के मार्गदर्शन में किया गया। संस्था के समर्पित स्टाफ—मोहम्मद., मन्नान खदीजा, राजा और सयमा—ने पूरे आयोजन में सेवा और व्यवस्थापन की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।

छात्रों की भागीदारी भी विशेष रही, जिन्होंने पूरे मन से सेवा कार्य में हिस्सा लिया। इस शुभ अवसर पर भाग लेने वाले स्टूडेंट्स में शामिल थे:
रमज़ान, सुहैल अंसारी, साई, नदीम खान, सुहैल खान, हसन राजा।
सभी छात्रों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद व शरबत वितरण कर एक मिसाल कायम की।
यह आयोजन केवल एक धार्मिक पर्व का उत्सव नहीं था, बल्कि यह हिंद आईटीआई की सामाजिक सोच, सेवा भावना और एकता के संदेश का प्रतीक था।

गौरतलब है कि हिंद आईटीआई सिर्फ एक शैक्षणिक संस्था नहीं, बल्कि यह बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने का कार्य भी करती है।

इस आयोजन ने साबित किया कि हिंद आईटीआई समाज में शिक्षा, सेवा और सौहार्द का सशक्त माध्यम बन चुका है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed