मैथिली संस्कृति का भव्य संगम… विद्यापति स्मृति पर्व में उमड़ी भीड़, कलाकारों ने बांधा समां

0
Advertisements

रांची : हरमू मैदान में आयोजित त्रिदिवसीय ‘विद्यापति स्मृति पर्व’ के दूसरे दिन मैथिली संस्कृति का भव्य नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, भगवती वंदना और राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विचार-विमर्श का दौर चला। आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे मैदान में ‘मिनी मिथिला’ जैसा माहौल बन गया।कार्यक्रम के दूसरे सत्र में दिल्ली से आईं गायिका कुमकुम मिश्र और सौम्या मिश्र ने अपने मैथिली गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा दरभंगा, मधुबनी और जमशेदपुर से आए कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुति दी। मंच के पदाधिकारियों ने इस दौरान मैथिली भाषा और समाज से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखीं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पूरे आयोजन में पारंपरिक पाग और चादर के साथ मैथिली संस्कृति की झलक साफ दिखाई दी। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और मैथिल परिवार इस कार्यक्रम में शामिल हुए और अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का संदेश दिया।

About The Author

See also  दुर्गा पूजा और दीपावली से पहले बिजली विभाग की 10 दिवसीय स्पेशल ड्राइव शुरू

Thanks for your Feedback!

You may have missed