मई दिवस पर भव्य रक्तदान शिविर, 74 यूनिट रक्त संग्रह—लोगों ने बढ़कर किया सहयोग

0
Advertisements

आदित्यपुर : मई दिवस के पावन अवसर पर आदित्यपुर रेलवे संस्थान परिसर में एक भव्य रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों में सामाजिक सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना | गणमान्य अतिथियों में आदित्यपुर नगर निगम के महापौर श्री संजय सरदार, उप महापौर श्री अंकुर सिंह एवं वार्ड संख्या 27 की वार्ड प्रमुख सुश्री रिंकी कुमारी की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। सभा में सहायक कार्मिक पदाधिकारी श्री पी. किरण एवं वेलफेयर इंस्पेक्टर श्री बी.पी. सिंह भी मौजूद रहे तथा कार्यक्रम की सराहना करते हुए इस प्रकार के सामाजिक आयोजनों को समाजहित में अत्यंत आवश्यक बताया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

संस्था के अध्यक्ष सह डीएमई श्री सिद्धांत वर्मा इस समारोह में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान इंचार्ज. श्री विजय कुमार कुंड एवं सेक्शन पीडब्ल्यूआई. श्री बी.पी. खाखा सहित अन्य अधिकारियों ने स्वयं रक्तदान कर सभी को प्रेरित किया। रक्तदान शिविर के सफल संचालन में संस्था के सचिव श्री भोला प्रसाद कोषाध्यक्ष श्री मृतुंजय सोए, श्री नीरज झा, श्री अनिल प्रधान, श्री दुखू प्रधान, श्री रोबिनचंद तराई,संजय बेहरा, श्री डी. आनंद, श्री रॉकी लवलेश सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समारोह में रक्तदान के सफल संचालन हेतु टाटानगर रेलवे हेल्थ यूनिट के ACMS डॉ. मुरमू तथा आदित्यपुर रेलवे हेल्थ यूनिट के डॉ. हक़ का विशेष योगदान रहा, जिनकी देखरेख में पूरा चिकित्सा कार्य सुचारू रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री बबलू कुमार ओझा द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्री गोविंदा बिसाहई ने प्रस्तुत किया।

See also  घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसी तो भागा युवक

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री श्रावण गोप, श्री सर्वेश कुमार, श्री मुकेश कुमार, श्री मोहित कुमार, श्री रोहित शर्मा, श्री अभिषेक कुमार, महिला कर्मी मंजू कुमारी, टिंकू कुमारी, सरोज कुमार, नीतू कुमारी, लतिका देवी, कोयलीमुखी, प्रथिमा रानी महतो एवं पानमनी सरदार. रमाशंकर, सुब्रतो सिंह, अभिलाष मिश्रा, अनिल प्रधान सहित अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा। शिविर में बड़ी संख्या में कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया और मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। आयोजन समिति द्वारा सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।
आदित्यपुर रेलवे संस्थान में कुल 74 यूनिट रक्त जमा हुआ।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed