सरकारी स्कूलों में साल में 22 दिन मिलेगा मड़ुआ का हलुआ, तीन जिलों से शुरू होगी योजना

Advertisements

रांची : सरकारी स्कूलों के बच्चों को मध्याह्न भोजन में मड़ुआ का हलुआ देने की नई योजना शुरू की जा रही है। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की अध्यक्षता में शुक्रवार को नेपाल हाउस में हुई सहकारिता प्रभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में इस पर निर्णय लिया गया। सिद्धकोफेड ने प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत सरकारी विद्यालयों में रागी यानी मड़ुआ के आटे की आपूर्ति का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत बच्चों को साल में 22 दिन मड़ुआ का हलुआ दिया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

फिलहाल योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में रांची, खूंटी और सरायकेला-खरसावां जिलों में शुरू किया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग के साथ पत्राचार किया गया है। योजना का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के साथ किसानों के मड़ुआ उत्पाद को सुनिश्चित बाजार देना है।

इसके जरिए स्थानीय कृषि उत्पादों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की भी तैयारी है। बैठक में विभागीय सचिव अबु बक्कर सिद्दीख, निबंधक शशि रंजन, गोपाल जी तिवारी समेत झास्कोलैम्प्स, झमकोफेड, सिद्धकोफेड, झास्कोफिश और झारखंड मिल्क फेडरेशन के एमडी मौजूद थे।

About The Author

See also  मानगो के पांच इलाकों में पेयजल संकट दूर करने के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू

You may have missed